back to top

राजनांदगांव : 1000 पौवा (20 पेटी) मध्यप्रदेश का शराब व कार सहित दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बाघनदी पुलिस की एक और सफलता…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा जिले में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति निजात अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयप्रकाश बढ़ई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के0के0 पटेल के मार्गदर्शन में थाना बाघनदी में जुआ, सट्टा शराब पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

Advertisements

इसी क्रम में निरीक्षक सी0आर0 चंद्रा थाना प्रभारी बाघनदी, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार झा, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आर0 शिवचरण मंडावी, नामदेव नागवंशी के द्वारा कल दिनांक 17.06. 2022 के संध्या बागनदी मन्नी ढाबा के पास घेराबंदी कर आरोपी विक्की कुमार वर्मा एवं सुरजीत सिंह दोनों निवासी भिलाई जिला दुर्ग के कब्जे से एक हजार पव्वा गोवा अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश ब्रांड का 180 बल्क लीटर कुल कीमत ₹107000 का छत्तीसगढ़ सरकार को बिना टैक्स पटाएं दिगर राज्य मध्य प्रदेश का नान ड्यूटी पेड़ शराब एवं एक कार क्रमांक सीजी/06/ए0/8177 कीमती 07 लाख रुपए का जुमला ₹807000 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध थाना बाघनदी में अपराध क्रमांक 50/22 धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव रिमांड हेतु पेश किया गया।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी कर्मचारी- निरीक्षक एवं सी0आर0 चंद्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक शिवचरण मंडावी, आरक्षक नामदेव नागवंशी, आरक्षक सुनील नवरत्न एवं पुलिस चौकी चिचोला का पुलिस स्टॉप एवं थाना डोंगरगांव के पुलिस स्टाफ का नाका बंदी में सहायता लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page