back to top

राजनांदगांव : 16 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने वाले पर 34(२) आबकारी की कार्यवाही कर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव – 16 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने वाले पर 34(२) आबकरी की कार्यवाही आरोपी माझी राम पिता लिंगा राम जाति गोड़ उम्र 58 साल निवासी मोरचुल थाना औंधी जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव संतोष सिंह (भापुसे0), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी हरीश पाटिल के दिशा निर्देशन पर दिनांक 14.03.2022 को थाना औंधी प्रभारी निरीo मोहरसाय लहरे के कुशल नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे अपराधिक गतिविधियो पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है ।

इसी तारतम्य मे आज दिनांक 14.03.22 को जरिये मुखबिर की सूचना मिला कि ग्राम मोरचुल निवासी माझी राम कौवा अपने घर दुकान के बाजू में कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी माझी राम पिता लिंगो राम जाति गौड़ उम्र 58 वर्ष निवासी मोरचुल थाना औंधी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के पास एक सफेद रंग 20 लीटर वाले प्लास्टिक जैरीकैन में करीबन 16 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती करीबन 1920/रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया!

आरोपी के विरूद्व थाना औंधी में अपराध क्रमांक 06/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 1216 सोनसाय आचला, 893 कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक 242 कमलेश कौशल 1603 अशोक सोरी का योगदान सरहानीय है।

Advertisements

You cannot copy content of this page