back to top

राजनांदगांव :- 20 फरवरी तक निविदा निजी वाहनों का किराया दर निर्धारण …

राजनांदगांव 30 जनवरी 2024। जिले के विभिन्न शासकीय, अद्र्धशासकीय विभागों में सत्कार, सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल ऑपरेशन एवं अन्य शासकीय कार्य हेतु संलग्न प्रपत्र अनुसार निजी वाहनों का किराया दर निर्धारण के लिए ट्रेव्हल्स एजेंसी व व्यक्तियों से मुहरबंद लिफाफे में 20 फरवरी 2024 को अपरान्ह 1 बजे तक खुली निविदा आमंत्रित की गई है।

Advertisements

निविदा (कोटेशन) 20 फरवरी 2024 को अपरान्ह 4 बजे समिति द्वारा खोला जाएगा। इच्छुक ट्रेव्हल्स एजेंसी व व्यक्ति निविदा की विस्तृत शर्ते एवं निविदा प्रपत्र जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 55 से प्राप्त की जा सकती हैं l

Advertisements

You cannot copy content of this page