back to top

राजनांदगांव : 21 अक्टूबर को वार्ड नं. 31,32,35 व 36 में एवं 22 अक्टूबर को वार्ड नं. 33 व 34 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर आयोजित…

राजनांदगांव 20 अक्टूबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 27 सितम्बर से 22 अक्टूबर 2021 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 21 अक्टूबर को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32 लखोली वार्ड नं. 35 व सेठीनगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन दुर्गा चौक लखोली में एवं 22 अक्टूबर को बैगा पारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली में व कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये कर्मा मंगल भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements


उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है।

जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page