back to top

राजनांदगांव : 29 सितम्बर से 14 नवम्बर तक ,जून से अगस्त 3 माह के पेंशन का होगा भुगतान…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 29 सितम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक प्रातः 11ः30 से दोपहर 3ः30 बजे तक शिविर वार्डो में शिविर

Advertisements

29 सितम्बर को वार्ड नं. 1 व 2 में, 30 सितम्बर को वार्ड नं. 4 में एवं 3 अक्टूबर को वार्ड नं. 3 व 8 मे शिविर

राजनांदगांव 27 सितम्बर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जून से अगस्त 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 29 सितम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 29 सितम्बर को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 एवं महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिए लोधी भवन में, 30 सितम्बर को पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पार्षद कार्यालय पुराना ढाबा में एवं 3 अक्टूबर को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 8 के लिए मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर आयोजित किये जायेगे।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक उपस्थित होकर माह जून से अगस्त 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page