back to top

राजनांदगांव : 3 दिन के अंतराल में मंदिर और घरों में बेखौफ ताले तोड़े गए…

राजनांदगांव। शहर के रिहायशी कॉलोनी नेहरू नगर में बीते दो-तीन दिनों से सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम रही है। चोरों का हौसला इस कदर हावी है कि तीन दिन के अंतराल में मंदिर और घरों में बेखौफ ताले तोड़े गए। चोरी की घटना को लेकर कॉलोनी के बाशिंदों ने पुलिस की कमजोर गश्त को लेकर सवाल उठाए।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुमार नेहरू नगर शहर के रिहायशी कॉलोनी में में एक है। कॉलोनी में डॉक्टर में लंकर अन्य संधात परिवार क लांग निवासरत हैं। शनिवार को जहां तीन मकानों में चोरों ने सेंधमारी की है। वहीं तीन दिन पहले कॉलोनी के शिव मंदिर के दानपेटी से भी 20 हजार रुपए चोरों ने पार कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को एक दंत चिकित्मा छात्र के घर में चोरी की गई है। वहीं तीन दिनों में अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं।

बताया जा रहा है कि शिव मंदिर के दानपेटी में कॉलोनी की महिला समूह द्वारा आपसी चंदा एकत्रित कर 20 हजार रुपए रखा गया था। माँका देखकर चोरों ने उक्त रकम को पार कर दिया है। शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। पुलिस की सुरक्षा बढ़ती वारदातों के चलते धरी की धरी रह गई है। कड़ी सुरक्षा वाले 8वीं वटालियन के परिसर में चोरी की घटना के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से वाहर हैं। हालांकि पुलिस ने दावा किया था कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।

पहले मप्ताहभर बटालियन के जवानों के घर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया था। यह दूसरी बार है. जव चोरों ने जवानों के घरों को निशाना बनाया। करीब दो साल पहले भी लाखों रुपए की चोरी की घटना परिसर के भीतर हुई थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बहरहाल 8वीं बटालियन की चोरी की घटना ने पुलिस के लिए चुनौती पेश की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page