back to top

राजनांदगांव: 52 पौवा अवैध शराब और स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी मोहारा पुलिस ने दो शराब कोचियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की और परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जब्त की है।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के दिशा-निर्देश में जिले में अवैध शराब, सट्टा एवं गांजा की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे, चौकी प्रभारी मोहारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम ढारा स्थित खेत के पास दबिश दी। यहां आरोपी ऊधोराम टानडेकर (57 वर्ष), निवासी ग्राम ढारा एवं करन सिन्हा (19 वर्ष), निवासी ग्राम मुढ़ीपार को अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकड़ा गया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की (कीमत लगभग 6,200 रुपये) तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी (कीमत लगभग 80,000 रुपये) जब्त की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page