back to top

राजनांदगांव : 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल…

– विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों होगा पुरस्कार वितरण

Advertisements

राजनांदगांव 21 नवम्बर 2024। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 22 नवम्बर 2024 को सुबह 11 बजे से दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री संतोष पाण्डेय द्वारा की जाएगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भण्डारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री सचिन बघेल, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्री रमेश पटेल, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ श्री रामजी भारती उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग ने खेल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page