back to top

राजनांदगांव : 9 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जप्त एवं दो पहिया वाहन जप्त…


राजनांदगांव 30 अप्रैल 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा, श्री भोजनारायण उइके के दल द्वारा टिपानगढ़ से केशवखरी रोड में हरिराम नायक के कब्जे से 100 नग 0.90 मिली महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री कुल मात्रा 9 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-08-एजी-0109 पर परिवहन करते हुए विधिवत जप्त किया गया।

Advertisements

आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

Advertisements

You cannot copy content of this page