back to top

राजनांदगांव : 92 वर्षीय हिरौंदी बाई कोविड टीकाकरण जागरूकता की बनी मिसाल…

  • कोविड टीकाकरण विशेष महाअभियान में श्रीमती हिरौंदी बाई ने लगवाया कोविड टीका का दूसरा डोज
  • कलेक्टर के निर्देश पर टीकाकरण जागरूकता के लिए किया गया सम्मानित

राजनांदगांव – डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम खुज्जी की 92 वर्षीय श्रीमती हिरौंदी बाई कोविड टीकाकरण जागरूकता की मिसाल बन गई है। श्रीमती हिरौंदी बाई का व्यवहार हम सबको कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहीं है। कोविड टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष महाअभियान में श्रीमती हिरौंदी बाई ने कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा के लिए कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगाकर अन्य नागरिकों को जागरूक किया।

Advertisements

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर श्रीमती हिरौंदी बाई को उनके घर जाकर टीकाकरण जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें साड़ी, शॉल, कंबल, मास्क और सेनेटाईजर प्रदान किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page