back to top

राजनांदगांव:50 हजार के वायर चोरी मामले में तीन नाबालिग और एक कबाड़ी वाला गिरफ्तार…

राजनांदगांव,। निर्माणाधीन मकान से केबल वायर चोरी करने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के वायर को खरीदने वाले कबाड़ी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बसंतपुर थाना क्षेत्रांतर्गत साई दर्शन नगर के निर्माणाधीन मकान से 21 नवंबर की रात लगभग 12.30 बजे 20-30 बंडल केवल वायर कीमत लगभग 50 हजार रूपये को गायब कर दिया गया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(3), 317 बीएनएस दर्ज कर जांच में लिया।

घटना स्थल सहित आसपास के चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही के फुटेज के आधार पर तीन नाबालिग आरोपियों ने बताया कि चोरी के वायर को सागरपारा के कबाड़ी सुखदेव पटेल पिता स्व० विदेश पटेल (21) के पास बेचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page