
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को आयुक्त ने लिखा पत्र
राजनांदगांव 14 नवम्बर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के किनारे मोहारा मेला का आयोजन 23,24 व 25 नवम्बर को किया जा रहा है। मोहारा मेला स्थल का गत दिनों महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के साथ निरीक्षण कर बिजली पानी सफाई संबंधी आवश्यक सेवा मुहैया कराने तकनीकि अधिकारियों को निर्देशित किये थे, साथ ही उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए संस्कृति विभाग से समन्वय करने निगम आयुक्त से कहा था।
महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार निगम का तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मेला स्थल की सफाई,दुर्घटना से बचने नदी की ओर बेरिकेटिंग व अन्य व्यवस्था करने के अलावा मेला स्थल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की तैयारी में जुट गये। निगम द्वारा पेय जल के लिये पाईप लाईन विस्तार कर स्टेन पोस्ट लगाने कार्य भी किया जायेगा। इसके अलावा मेला परिसर में दुकाने रोड के दोनों ओर लगाए जाने ले-आउट भी दिया जायेगा।
मेला में आये श्रद्धालुओ के मनोरंजन के लिए आयुक्त श्री मरकाम ने 23, 24 नवम्बर 2026 तथा 24,25 नवम्बर 2026 के दरम्यानी शाम को (कुल 2 शाम) सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित करने छत्तीसगढ के पारंपरिक सांस्कृतिक दल की प्रस्तुति के लिये छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के संचालक को पत्र प्रेषित किया है, ताकि मेला में आये श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद ले सके।










































