back to top

राजनांदगाॅव : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता नूील शर्मा…

राजनांदगाॅव – भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा आज स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, राजनांदगाॅव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाईव प्रसारण ‘‘परीक्षा पर चर्चा 2023‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए । इस लाईव कार्यक्रम में नीलू शर्मा के साथ पार्षद सुश्री मणिभास्कर गुप्ता, आदित्य पराते, स्वयं शर्मा, सहित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के आचार्य बी.एल.कश्यप, सन्मय श्रीवास्तव, शिक्षकगण सहित स्कूल के छात्र-छात्राएॅ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के बारे में प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने बताया कि आज के स्कूली विद्यार्थीगण जो आगे चलकर देश के स्वर्णिम भविष्य की आधार शिला रखेंगे और देश विदेश में अपना, और देश का नाम रौशन करेंगे, उनमें नया जोश एवं उत्साह भरने के लिये और उनके पथ प्रदर्शन के लिये माननीय प्रधानमंत्री सदैव तत्पर रहते हैं और इस लाइव संवाद के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रहित में यह लाईव कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिससे देश के विभिन्न प्रदेशों एवं क्षेत्रों से स्कूली बच्चें जुड़कर लाभान्वित हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page