back to top

राजनांदगॉव : डॉ. रमन सिंह के हस्तक्षेप के बाद अब निगमकर्मियों के लंबित वेतन का होगा भुगतान…

डॉ. रमन सिंह ने सीएम एवं विभागीय मंत्री से चर्चा कर लंबित वेतन भुगतान हेतु निगम को फंड दिलवाया

Advertisements

पूर्व सांसद मधुसूदन ने निगम कर्मियों की ओर से डॉ0 रमन सिंह का अभार व्यक्त किया

राजनांदगॉव नगर निगम अंतर्गत नियोजित अधिकारियों कर्मचारियो एवं प्लेसमेंट कर्मियों के लंबित वेतन का मामला अंततः डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं विधायक राजनांदगॉव के हस्तक्षेप से अब सुलझ गया है। राजनादगॉव नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्लेसमेंट पर कार्यरत कर्मचारियों को फंड के अभाव में निगम से विगत 3 माह से वेतन का भगुतान नहीं हो पा रहा था,

जिन्होंने अपने विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से अब राहत की सॉस ली है। संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. नवा रायपुर अटल नगर के विभागीय पत्र क्रमांक/चार/ले.अनु./2024-25/104 दिनांक 06.01.2025 के द्वारा नगरीय निकायों को अधिकारियों/कर्मचारियों (नियमित/प्लेसमेंट) के वेतन भगुतान हेतु रशि का आबंटन जारी किया गया है, जिसमें राजनांदगॉव नगर निगम को 5 करोड़ 62 लाख 35 हजार रू. की राशि जारी की गई है। पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने राजनांदगॉव नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं  प्लेसमेंट कर्मियों  की तरफ से डॉ. रमन सिंह को त्वरित कार्यवाही के लिये धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया है। ज्ञातव्य है कि निगमकर्मियों के लंबित वेतन के कारण उन्हें एवं उनके आश्रित परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,

जिसके कारण इन निगमकर्मियों ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव से उनके मोतीपुर स्थित निज निवास में समक्ष भेंटकर अपनी समस्या से अवगत करवाते हुए निराकरण हेतु अनुरोध किया था, जिसपर पूर्व सांसद मधुसूदन ने यथाशीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया था। डॉ. रमन सिंह के राजनांदगॉव आगमन पर पूर्व सांसद ने नगर निगम के कर्मचारियों के लंबित वेतन के विषय में उन्हें अवगत कराते हुए इस विषय में हस्तक्षेप कर लंबित वेतन के यथाशीघ्र भुगतान करवाने का आग्रह किया था।

इस प्रकरण में डॉ. रमन सिंह ने संवेदनशीलता एवं तत्परता से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन अरूण साव से पत्राचार एवं दूरभाष पर चर्चा करके राजनांदगॉव निगरीय निकाय सहित प्रदेश के अन्य सभी नगरीय निकायों के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान हेतु शीघ्र राशि जारी करने के लिये अनुशंसा की, जिसपर सीएम एवं विभागीय मंत्री ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु संचालक नगरीय प्रशासन को आदेशित किया है। लंबित वेतन भुगतान हेतु राशि का आबंटन प्राप्त होेने की सूचना पाकर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्लेसमेंट कर्मियों में हर्ष व्याप्त है और उनके द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव,  राजनांदगॉव सांसद संतोष पाण्डे एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को धन्यवाद देत हुए आभार व्यक्त किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page