back to top

रायगढ़ : खेती करने वाले किसान से लेकर भूमिहीन श्रमिक सबके लिए योजनाएं बना रही सरकार-उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल….

मंत्री श्री उमेश पटेल ने किया विभिन्न गांवों का दौरा

Advertisements

रायगढ़, 27 अगस्त2021उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने आज रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 15 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया।उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण परिवेश को ध्यान में रखकर तैयार की गयी योजनाएं आज लोगों की दशा-दिशा बदलने का काम कर रही है। लोगों को स्वावलंबन की नयी राहें मिली हैं।

खेती करने वाले किसान से लेकर भूमिहीन श्रमिक तक सबके विकास को ध्यान में रख योजनाएं बनाई जा रही हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से धान सहित अन्य फसलों की अधिक कीमत मिली। आदिवासी अंचलों के निवासियों के आजीविका का मुख्य स्त्रोत वनोपज के भी समर्थन मूल्य में खरीदी के दायरे को विस्तार देकर कीमतों में वृद्धि की गयी। जिसका लाभ वनवासी परिवारों को मिल रहा है। आज गौठान केवल पशुधन के संरक्षण व संवर्धन तक ही सीमित नही है बल्कि आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं जिसे गोधन न्याय योजना के माध्यम से और मजबूती मिली है। यहां कार्यरत महिला समूहों को काम के साथ अतिरिक्त आय का जरिया मिला है।

Advertisements

You cannot copy content of this page