रायपुर:कैबिनेट मंत्री बैठेंगे सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ…

रायपुर, 11 अक्टूबर।
प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं की सुविधा और सहयोग के लिए स्थापित सहयोग केंद्र में प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री निर्धारित तिथियों पर उपस्थित रहेंगे।

Advertisements


सहयोग केंद्र के प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने ने जानकारी दी कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 13 अक्टूबर को,उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 14 अक्टूबर को,
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल 15 अक्टूबर को,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 16 अक्टूबर को तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 17 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे।


भाजपा मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि जिनका कोई भी आवश्यक कार्य लंबित है, वे निर्धारित तिथि को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुंचकर सहयोग केंद्र का लाभ अवश्य उठाएं।
     यह पहल कार्यकर्ताओं और सरकार के बीच संवाद एवं समन्वय को और मजबूत करेगी।