back to top

रायपुर : आजादी के अमृत महोत्सव की तीसरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुई राज्यपाल सुश्री उइके…

रायपुर, 07 अगस्त 2022राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके नई दिल्ली में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीसरी बैठक में शामिल हुई। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, सभी राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्ति और कलाकार शामिल थे।

Advertisements


बैठक में केंद्रीय संस्कृति विभाग के सचिव ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अब तक हुई गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगे की कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया। ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page