back to top

रायपुर : इंतजा़र हुआ खत्म, कल जारी होंगे 10-12वीं के रिजल्ट…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा को आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। वहीं अब कल परीक्षा के नतीजे 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 का परिणाम 09 मई को जारी किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक और 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था। दोनों कक्षाओं के कुल 7 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है, जिसमें 12वीं से 4 लाख और 10वीं के करीब 3 लाख छात्र शामिल हैं। बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभा गृह में परिणाम जारी किए जाएंगे। जिसके नतीजे अध्यक्ष रेणु पिल्ले जारी करेंगी

Advertisements

You cannot copy content of this page