back to top

रायपुर : उद्यानिकी की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करें : शांकभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक….

रायपुर, 28 अगस्त, 2021छत्तीसगढ़ राज्य शांकभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थिति उद्यानिकी फसलों की खेती के अनुकूल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मिट्टी, मौसम एवं जलवायु के अनुकूल उद्यानिकी फसल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को प्रेरित, प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

Advertisements


    अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि राज्य में बीते ढाई सालों में छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के चलते किसानों का रूझान उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर बढ़ा है। इसे और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने विभाग के मैदानी अमले को किसानों से संपर्क कर उन्हें विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही दिए जाने वाले अनुदान के बारे में भी बताने को कहा। बैठक में सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने कहा कि सौर सुजला योजना के तहत सुदूर अंचल के इलाकों में किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जा रहे हैं।

ऐसे किसानों को चिन्हित कर उन्हें सब्जी, मसाले, फूलों की खेती एवं फलोत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर फल, सब्जी आदि की आपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की माली हालत और लोगों के पोषण स्तर में सुधार आएगा। बैठक में मसाला, फल, सब्जी, फूलों की खेती के संबंध में तकनीकी जानकारी के लिए किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page