back to top

रायपुर : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किरंदुल में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया…

रायपुर, 02 ऑक्टोबर 2021 उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान नगरपालिका किरंदुल में लगभग 8 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मंत्री श्री लखमा ने नगरपालिका किरंदुल के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। 
किरंदुल के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो किसानों की चिंता करती है।

Advertisements

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने उद्दबोधन में कहा कि मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार आते ही किसानों का कर्जा माफ हुआ है। भूमिहिन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए राजीव गांधी भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् अब प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे, जिसमें शासन वनवासियों को उनके भूमि का अधिकार पट्टा दे रही है। अब शासन के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।


बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बीजापुर विधायक श्री विक्रम साह मण्डावी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। गांधी जी ने अहिंसा से अपने विचार धारा से देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया है। उनके विचारों के बदौलत हमारा देश, हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page