back to top

रायपुर : एफडी कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी, आलीशान मैरिज पैलेस सील….

रायपुर राजधानी में पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगी के मास्टरमाइंड मृतक भूपेंद्र पांडेय और पत्नी आकांक्षा पांडेय ने बिलासपुर के उसलापुर ग्राम अमेरी में आकांक्षा मैरिज पैलेस साईं आनंदम समेत तीन आलीशान मैरिज पैलेस बनवाए थे । इनकी कीमत 2 करोड़ रुपए से भी अधिक है। मैरिज पैलेस से हर साल लाखों रुपए की आमदनी होती थी। यही नहीं बिलासपुर में मकान के अलावा जमीन भी खरीदी थी।

Advertisements

पुलिस ने मैरिज पैलेस सील कर दिए हैं और मकान व जमीन के दस्तावेज जप्त किए हैं। वही धोखाधड़ी का केस दर्ज होते ही आकांक्षा पांडेय फरार हो गई। अब पुलिस ने उक्त संपत्ति की कुर्की की कवायद तेज कर दी है। दरअसल ठगी दंपति ने रिश्तेदारों और परिचितों से रायपुर बिलासपुर समेत अन्य जिलों से 12 करोड़ रुपए पोस्ट ऑफिस में जमा करने के नाम पर लेकर डकार लिए थे । फर्जीवाड़ा फूटने से पहले ही भूपेंद्र पांडेय ने उसलापुर में ट्रेन से सुसाइड कर लिया था और पत्नी आकांक्षा मोबाइल बंद कर फरार है।

ये हैं मामला
गौरतलब है पोस्ट ऑफिस एजेंट भूपेंद्र पांडेय और उसके पत्नी आकांक्षा पांडेय ने सरस्वती नगर निवासी प्रदीप शर्मा और भूपेंद्र से डाकघर में एफडी कराने पर ज्यादा ब्याज मिलने का झांसा देकर करोड रुपए लिए थे । लेकिन उनके पैसे को जमा नहीं किए थे। सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page