back to top

रायपुर : एस.डी. आर. एफ. द्वारा बाढ़ आपदा से निपटने किया गया पूर्वाभ्यास….

रायपुर 27 मई 2021/ बरसात से पहले बाढ जैसे आपदा से निपटने के लिए एस.डी. आर.एफ. रायपुर द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया। आज लगभग 2 घण्टे के अभ्यास में डाइविंग स्कूबा, अण्डर वाटर कैमरे के द्वारा 20 से 25 फीट गहराई की स्थिति का जायजा और तैराकी कौशल का अभ्यास किया गया।

   एस.डी आर. एफ. प्रभारी श्रीमति अनिमा एस. कुजूर ने बताया कि नगर सेना, अग्निशमन आपातकालीन सेवाएं तथा एस.डी.आर.एफ. के महानिदेशक के आदेशानुसार बाढ आपदा, बचाव कार्य का अभ्यास प्रारम्भ किया गया । इस प्रकार का अभ्यास प्रत्येक 15 दिन में की जाएगी।

इस कड़ी में नवा रायपुर स्थित झांझ जलाशय में आयोजित प्रथम पूर्वाभ्यास में एस.डीआर.एफ.के 40 जवानों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास में 6 फाईवर मोटर बोट, 2 रबर मोटर बोट एवं 1 एल्युमिनियम बोट ओ बी एम युक्त मॉकडिल किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आई बाढ़ आपदा में एस.डी आर. एफ. के जवानों द्वारा जिला मुँगेली, बलौदाबाजार ,बेमेतरा एवं रायपुर जिले के परसुलीडीह,सडड्, तथा बिरगाव इत्यादि जगहों में कुल 370 लोगो को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया था।

ज्ञात हो एस डी.आर.एफ के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा बचाव कार्य के साथ-साथ आगजनी, चक्रवात, भूकंप जैसे प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं में भी रेस्क्यू का कार्य किया जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page