back to top

रायपुर : किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना जांच कराएं, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील : संक्रमण से बचने सभी आवश्यक सावधानी बरतें, 60 वर्ष से अधिक के नागरिक और 45-59 वर्ष के को-मोरबिडिटी वाले व्यक्ति जल्द टीका लगवाएं…

रायपुर : राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड-19 के किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना जांच कराने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अभी प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में पुनः वृद्धि देखी जा रही है।

Advertisements

नागरिकों द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। विभाग ने सर्दी, खांसी, बुखार, छींक, गले में खराश या दर्द, स्वाद एवं सुगंध न आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवाई लेने या डॉक्टर के पास जाने से पहले कोरोना जांच करवाने की अपील की है। देर से जांच कराने पर कोरोना का संक्रमण बढ़ जाता है। संक्रमण बढ़ने से मृत्यु भी संभावित है।

कोरोना संक्रमण के प्रसार एवं इसके खतरे को देखते हुए मास्क के उपयोग के साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अनिवार्य है। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोते रहें या सेनिटाइज करें। किसी से भी मिलते समय दो गज की दूरी बनाएं रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। स्वास्थ्य विभाग ने 60 साल से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु के को-मोरबिडिटी वाले व्यक्तियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर यथाशीघ्र टीका लगवा लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page