रायपुर । कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदिनी रोड पर ग्राम कंडरका पुलिया के पास कल बाइक सवार दंपत्ति को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक के द्वारा ठोकर मार दी गई । गोद में लिए 2 माह के बच्चे के साथ महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई । इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 2 माह के बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पति को भी गंभीर चोटें आई हैं।

कुम्हारी पुलिस के द्वारा अज्ञात ट्रक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। टीआई आशीष यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 9.55 बजे की है । कुगदा निवासी कालीचरण कौशल, पत्नी मोनीशा कौशल (26 वर्ष) और यशकुमार कौशल (2 माह) को बाइक पर बैठाकर नारधा जा रहा था। कंडरका पुलिया के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में गिरी, लेकिन मोनीशा ट्रक के पिछले पहिए की जद में आ गई। ट्रक उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया। मोनीशा की मौके पर ही मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बच्चा दूर गिरा था । उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। लोगों की मदद से उसे अहिवारा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 12 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुंरत राहत और बचाव का काम शुरू किया । इधर बच्चे और मां की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। पति भी हादसे के बाद बदहवास हो गया है। शाम 600 बजे मिली सूचना पर कुमारी पुलिस के द्वारा अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।










































