back to top

रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘स्वागत समारोह‘ सम्पन्न…

राज्यपाल श्री डेका ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी राज्यपाल श्री डेका को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में जनप्रतिनिधिगण, पद्मश्री पुरस्कृत, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सेना एवं पुलिस के अधिकारी, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका को सभी ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 समारोह में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, श्री अमितेष शुक्ला, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव द्वय श्रीमती रेणु जी पिल्ले व श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वय श्री वी. श्रीनिवास राव, श्री सुधीर अग्रवाल, पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक श्री संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा, सचिव श्रीमती शहला निगार, सूचना आयुक्त श्री एन.के. शुक्ला,

छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सीईओ श्री एम. के. राउत, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, रेडक्रॉस के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, पी.एस.सी की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री रीता सांडिल्य, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री राजीव श्रीवास्तव, डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्रा, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति उपस्थित थे। साथ ही समारोह में पद्मश्री पुरस्कृत सर्वश्री डॉ. भारती बंधु, श्री मदन चौहान, श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती उषा बारले, शहीदों के परिजन, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहनें सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page