back to top

रायपुर : गृह मंत्री साहू ने दिल्ली में नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण…

गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Advertisements

रायपुर, 26 अक्टूबर 2021गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गृह मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य को तेजी से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के साथ नई दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री आर.पी. यादव भी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page