back to top

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में देश के 88 प्रतिशत से अधिक लघु वनोपजों का संग्रहण…

80 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य के 2.78 लाख क्विंटल लघु वनोपज संग्रहित

Advertisements

रायपुर, 01 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में लघु वनोपजों का संग्रहण सतत् रूप से जारी है। ‘द ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राईफेड)’ द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान प्रथम तिमाही माह अप्रैल से जून तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 करोड़ 12 लाख रूपए की राशि के 2 लाख 77 हजार 958 क्विंटल लघु वनोपजों की खरीदी की गई है। जो देश में इस दौरान 93 करोड़ रूपए मूल्य के कुल संग्रहित लघु वनोपजों में से 88.36 प्रतिशत लघु वनोजपों का संग्रहण छत्तीसगढ़ में हुआ है।

राज्य में विगत अप्रैल से जून माह तक लगभग 3 माह की अवधि में 80 करोड़ 12 लाख रूपए की राशि के 2 लाख 77 हजार 958 क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण किया गया है। इनमें 40 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि के 01 लाख 13 हजार 614 क्विंटल इमली (बीज सहित) तथा 27 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि के 01 लाख 37 हजार 946 क्विंटल साल बीज का संग्रहण किया गया है। इसी तरह 4 करोड़ 15 लाख रूपए की राशि के 6 हजार 595 क्विंटल फूल इमली, 2 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि के 2 हजार 390 क्विंटल चिंरौजी गुठली तथा 01 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि के 10 हजार 493 क्विंटल बहेड़ा का संग्रहण शामिल है। गौरतलब है कि राज्य में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 52 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page