back to top

रायपुर : जिओमार्ट पर महिला ने फोन लगाया, ठग ने उठाया, खाते से 2 लाख रुपये पार…

रायपुर। लॉकडाउन में रायपुर शहर के मिडिल क्लास परिवार पहले ही परेशान हैं। दूसरी तरफ ऑनलाइन ठगी करने वाले घर बैठे लोगों के फोन के जरिए उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं । रायपुर में अपने घर पर ही बुटिक चलाने वाली एक महिला इसी तरह की ठगी का शिकार हो गई।

Advertisements

जिला प्रशासन ने किराना दुकानें 6 मई तक बंद करवा रखी हैं। महिला ने ऑनलाइन किराना सामान मंगवाने के लिए जियो मार्ट के नंबर पर कॉल किया और ये ठगों के जाल में फंस गई। अब राजेंद्र थाने की पुलिस इनके मामले की छानबीन कर रही है।

पिछले 24 घंटे में इस तरह की ठगी का ये दूसरा बड़ा मामला है । साईं विहार कॉलोनी की रहने वाली पायल जैन नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि गूगल पर इन्होंने जियो मार्ट का नंबर सर्च किया । इन्हें एक कस्टमर केयर नंबर 8697754085 दिखा। महिला ने इस नंबर पर बात की। फोन उठाने वाले जियो मार्ट से ही बात करने का दावा किया ।

फिर महिला का इलाका रेड जोन होना बताकर एनिडेस्क एप की लिंक भेजी। इस लिंक के जरिए ठगों ने महिला की अकाउंट डीटेल्स हासिल कर ली। महिला के एसबीआई अकाउंट से कुल 2 लाख 4 हजार 477 रुपए निकाल लिए गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page