back to top

रायपुर : दादर नगर हवेली और दमनदीव के प्रशासक को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने का न्यौता…

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चित्रकोट के विधायक श्री राजमन बेंजाम ने दादर नगर हवेली एवं दमनदीव के प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 28 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तथा एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार उक्त दोनों कार्यक्रमों में बतौर अतिथि देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं प्रशासक गणों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में विधायक श्री बेंजाम ने प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल ने आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया।

Advertisements

You cannot copy content of this page