back to top

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. डहरिया ने गरीबों को वितरित किया सूखा राशन….

रायपुर, 21 मई 2021पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने दो एंबुलेंस सेवा की शुरूआत कर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन एवं कोरोना से बचने सेनेटाइजर तथा मास्क का वितरण किया।

Advertisements

नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डाॅ. डहरिया ने सूखा राशन सहित अन्य सामग्रियों का वितरण के दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीवगांधी की शहादत को याद करते हुए आज गरीब परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page