back to top

रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने रद्द की सेमेस्टर की परीक्षाएं…

रायपुर: कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। आदेशानुसार सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित किया है।वहीं पं.रविशंकर शुक्ल विवि की वार्षिक परीक्षा-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसके तहत बीए, बीकॉम, बीएससी, पीजी समेत अन्य कक्षाओं के फार्म भरे जाएंगे। नियमित के साथ प्राइवेट से परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। रविवि की वार्षिक परीक्षा अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी तक फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद आवेदन के लिए छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा। इसके अनुसार 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। पिछली बार रविवि की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page