रायपुर : बीच मैच में नन्हे फैन ने रोहित शर्मा को किया हग…

रायपुर, 21 जनवरी। क्रिकेट मैच के दौरान बीच मैदान में पहुंच कर एक बालक ने कप्तान रोहित शर्मा को हग किया। इस दौरान मैदान की भीतरी सुरक्षा सम्हाल रहे बाउंसर्स ने बालक को अपने कब्जे में किया।

यह देख रोहित शर्मा ने पिच पर आए बाउंसर को अपने इस नन्हे फैन को डांटने और किसी अन्य तरीके का ग़ुस्सा न उतारने आगाह किया।

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई।