back to top

रायपुर : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर)के महानिदेशक को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए दिया गया आमंत्रण…

रायपुर, 11 अक्टूबर 2021भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक श्री दिनेश पटनायक और उपमहानिदेशक श्री चिन्मय नायक को आज संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Advertisements

श्री अन्बलगन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने अधिकारियों ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page