back to top

रायपुर : भारती बंधुओं ने कबीर के दोहे से बांधा समां, कबीर कैफे मुंबई की प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक…

मुख्यमंत्री सहित मंत्रिगणों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

Advertisements

रायपुर, 7 अक्टूबर 2021माता कौशल्या मंदिर और राम वन गमन पथ सौन्दर्यीकरण लोकार्पण समारोह के पहले दिन लोक कलाकरों एवं मुंबई के कलाकारों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्रिगण सहित उपस्थित जन समुदाय मंत्रमुग्ध हो उठा। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र साहू और उनकी मंडली द्वारा रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया।

वहीं पद्मश्री भारती बंधुओं ने संत कबीर के दोहों तथा भजन के माध्यम से बांधा समां। लोक गायिका श्रीमती कविता वासनिक ने राजगीत ‘अरपा पैरी की धार‘ से छत्तीसगढ़ वासियों का मन मोह लिया। महासमुंद के श्री नंदकुमार साहू की मानस राम मंडली ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के तृतीय चरण में कबीर कैफे मुंबई की ‘क्या लेकर आया जगत में, क्या लेकर जाएगा‘ जैसे गीतों की प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे। वहीं इंडियन ओशियन कलाकारों के समूह ने ‘सुनो एक गाथा राम की‘ जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। 

Advertisements

You cannot copy content of this page