back to top

रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन सचिव को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का न्यौता…

रायपुर, 11 अक्टूबर 2021भारत सरकार के पर्यटन सचिव श्री अरविंद सिंह को आज संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Advertisements

श्री अन्बलगन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। श्री अरविंद ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page