back to top

रायपुर : मंत्री डॉ. डहरिया की पहल से आयुष सादानी को मिली एक लाख रुपए की मदद…

रायपुर, 24 जून 2021अपने पिता के इलाज में बहुत पैसा खर्च कर कर्ज में डूब गए आरंग के आयुष सादानी को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से एक लाख रुपए की मदद मिली है। आयुष सादानी ने मंत्री डॉ. डहरिया को अपनी आर्थिक स्थिति को बताते हुए सहायता के लिए आवेदन दिया था। जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने अपनी अनुशंसा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आवेदन प्रेषित किया था।

Advertisements

मुख्यमंत्री द्वारा स्वेच्छानुदान मद से आयुष के पिता के उपचार में आए व्यय की प्रतिपूर्ति  के लिए एक लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई  है। मंत्री डॉ डहरिया ने आयुष को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया तो उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पिता के इलाज के दौरान अधिक राशि खर्च हो गई थी। आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें और उनके परिवार को राहत मिली है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page