back to top

रायपुर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए दिया गया न्यौता…

रायपुर, 11 अक्टूबर 2021छत्तीसगढ़ सरकार के संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे के प्रतिनिधि के रूप में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव श्री सीताराम कुंठे एवं संस्कृति सचिव श्री सौरभ विजय से सौजन्य मुलाकात की और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Advertisements

श्री चिंतामणि महाराज ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page