back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री कुम्हारी में आयोजित विजयादशमी पर्व में हुए शामिल…

रायपुर 5 अक्टूबर 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित विजयादशमी पर्व में शामिल हुए ।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागरिकों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उन्होंने रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में रामलीला का भी मंचन किया गया। मुख्यमंत्री ने रामलीला के कलाकारों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री इस अवसर पर कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल हुए।

Advertisements

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा उनका गजमाला से स्वागत किया गया। इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page