back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री को महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का मिला न्यौता…

रायपुर 07 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 18 नवंबर को दरहाघाट, चंद्रपुर में आयोजित होने वाले महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सन्तराम यादव सहित सर्वश्री रामानन्द यादव, सीताराम देवांगन, रामलाल यादव, विजय देवांगन, दिलेश्वर देवांगन, गौतम देवांगन, प्रकाश देवांगन, लालाराम यादव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page