back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले के सलोनी ग्राम में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश…

रायपुर, 20 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।  

Advertisements

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page