back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

रायपुर, 4 सितंबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 5 सितंबर पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा  को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

मदर टेरेसा अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं और  उनकी प्रेरणा से हजारों लोग दीन-दुखियों के सेवा के लिए आगे आए। दीन-दुखियों के प्रति करुणा, ममता और आत्मीयता की भावना के कारण उन्हें मदर एवं संत के रूप में याद किया जाता है। उनका जीवन सदा हम सभी लोगों को दीन-दुखियों की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page