back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाजरत जवानों से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना…

रायपुर, 3 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाजरत जवानों से आज शाम दूरभाष पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Advertisements


 गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को पीटीएस कैंप मैनपाट से जवानों को लेकर मुंगेली आ रही बस पलट गई थी, इस घटना में गंभीर रूप से घायल 3 जवानों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तत्काल हेलीकॉप्टर से लाकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जवानों की हालात अब ठीक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम दूरभाष से तीनों जवानों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के चिकित्सकों से भी चर्चा की और जवानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page