back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हे किया नमन…

रायपुर, 27 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, क्रांतिकारी समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है । श्री बघेल ने कहा है कि राजा राम मोहन राय ने समाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का पुरजोर विरोध किया । उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। उनकी आवाज से भारत ने आधुनिकता की राह पकड़ी। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page