back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें किया नमन…

रायपुर, 02 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे।

Advertisements

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार बापू की परिकल्पना के अनुरूप ग्राम स्वराज और स्वावलंबन सहित उनके आदर्शों पर चलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन दीन-दुखियों और देश की सेवा के लिए समर्पित था, वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page