back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया…

रायपुर, 15 फरवरी 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 16 फरवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements

उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उनके उपदेश समाज के कल्याण और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page