back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली…

रायपुर, 02 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती रामानुजगंज विधायक और सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह व उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

Advertisements


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चिकित्सकों से विधायक श्री सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा। उल्लेखनीय है कि श्री बृहस्पत सिंह पिछले कुछ दिनों से इलाज के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय व श्री इन्द्रशाह मंडावी और विधायक श्री किस्मत लाल नन्द व श्रीमती ममता चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page