back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त आलोक चंद्राकर और उनके परिजनों को बंधाया ढांढस…

रायपुर, 27 मार्च 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के प्रवास के दौरान पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आलोक चंद्राकर के घर पहुंच कर उनके सुपुत्र लक्ष्य चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया।

Advertisements

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लक्ष्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और श्री आलोक चंद्राकर और उनके शोकसंतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी मुख्यमंत्री के साथ थे। गौरतलब है कि होली के दिन बरोंडाबाजार तालाब में नहाते समय तीन नवयुवक डूब गए थे, जिनमें लक्ष्य चंद्राकर भी थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page