back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के दिए निर्देश…

रायपुर, 21 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा कर पूरी कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी.पिल्ले, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री डी.डी. सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, कमिश्नर, जिलों के कलेक्टर तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page