back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रसिद्ध यूट्यूबर देवराज पटेल ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर 23 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध यूटयूबर श्री देवराज पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ही ‘‘काका स्मार्ट लगथे‘‘ का विडियो बनाया।

Advertisements

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनके मजाकिया अंदाज पर ठहाके लगाए और उनके कार्य और जज्बे की सराहना की। महासमुंद जिले के निवासी श्री देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर है। वे ज्यादातर काॅमेडी विडियो बनाते है। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और उनके साथ विडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। श्री पटेल ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर श्री भुवन बाम के साथ काॅमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं। इस दौरान विधायकद्वय श्री देवेन्द्र यादव एवं श्रीमती संगीता सिन्हा,  रेडियो मिर्ची के काॅपीराइटर श्री अंकित दुबे, आकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page