back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित…

रायपुर, 10 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री देवेंद्र यादव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page